धनुर्धर जाति

Archive for the Social Meetings Category

धानुक समाज का गुरुग्राम में बैठक

धानुक समाज का गुरुग्राम में बैठकदिनांक ३ सितम्बर २०१७ को धानुक समाज का गुरुग्राम में बैठक रखी गयी थी जिसमे अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ बिहार प्रदेश के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र मंडल जी भी शामिल हुए और सभा को संबोधित किया और बताया की क्यों हमें एकजुट होने की जरुरत है।

 

कुछ सवाल भी पूछे गए की क्यों धानुक को एकजुट होने के आवश्यकता है और क्यों नहीं हो पा रहे है हम अभी तक क्या क्या कर पा रहे है समाज की एकजुटता के लिए और इसके अलावा हमारा समाज को योगदान क्या क्या है?

 

उमानाथ मंडल जी जो मधुबनी से आये थे उन्होंने बल देकर कहा की हमें एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कुछ उदहारण भी पेश किये जो मधुबनी से ही सम्बंधित था और कहा की वे ऐसा तभी कर पाए जब वे एकजुटता प्रदर्शित कर पाए। अगर उनके अन्दर बिखराव होता तो शायद वे यह नहीं कर पाते। उन्होंने ऐसे अनेको उदाहरण बताये जिससे धानुको के अन्दर एकजुटता साबित करती है। तो वे लगातार कोशिश कर रहे है समाज में एकजुटता लाने की और लोगो को यह बताने की उन्होंने एकजुट होने की आवश्यकता है और हम सबको इस प्रयास में अपना अपना योगदान देना आवश्यक है।

 

कुछ और वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखी जिसमे प्रमुखता से इस बात पर विशेष बल दिया गया की हमारी एकता ही हमारी पहचान है। हमारे समाज में शिक्षा का घोर आभाव है जिसको दूर करने के निरंतर प्रयास करते रहने होंगे और यह एक अकेले के बस की बात नहीं है और हम सबको इकठ्ठा होकर इसमें भागिदार बनना होगा। तभी सम्भव है किसी भी समाज का उत्थान। इस बात पर भी जोड़ दिया गया की हमारे समाज के प्रबुधजनो को समाज में व्याप्त अनेको विषंगतियो को दूर करने के प्रयास करने चाहिए जैसे दहेज़ प्रथा, कम उम्र में शादी, बाल मजदूरी, बीच में पढाई छोड़ देना, लडकियों को लडको के समान अधिकार ना देना, लड़कियों को लडको के समांतर शिक्षा में भागीदार नहीं बनाना। dhanukshaadi.com के माध्यम से विवाह योग्य लड़के लड़कियों को एक प्लेटफ़ॉर्म देना एक सराहनीय कदम है जिससे हमें समाज में दहेज़ मुक्त विवाह को प्रोत्साहन देने में सहायता प्राप्त होगी। dhanukshaadi.com का प्रचार प्रसार गाँव से लेकर शहर तक करना होगा ताकि लोग इसके बारे में जान सके और कुछ लोगो को इससे सहायता प्राप्त हो सके। दिल्ली और राष्ट्रीय क्षेत्र के सभी धानुको को एक प्लेटफार्म की आवश्यकता है ताकि वे अपनी अपनी समस्याओ को लेकर जागरूक हो सके और एक दुसरे की सहायता कर सके।

 

शैलेन्द्र मंडल जी ने समाज को संबोधित करते हुए कहा की समाज में सामाजिक क्रांति जरुरी होता है एकजुटता के लिए और उसकी के फलस्वरूप हमने २३ अगस्त २०१७ को शहीद दिवस के मौके पर देख लिया। जिस तरीके से देश और विदेश के अलग अलग हिस्से में धानुक समाज ने अमर शहीद रामफल मंडल का मनाया है वह अब दिन दूर नहीं की हम अपने आप को एक धानुक कहते हुए गौरव्नवित होंगे। हमारी जाती से भी दो महान विभूति हुए है जिनको दुनिया ने सलाम किया है लेकिन कही ना कही हमारी आपस में एकजुटता नहीं होने की वजह से उन्हें सामाजिक तौर पर वह मान्यत नहीं मिली। फणीश्वर नाथ रेणु जी को पदम् श्री मिलने की वजह से कुछ हद तक लोगो ने माना है लेकिन अमर शहीद रामफल मंडल वर्तमान बिहार के पहले बिहारी धानुक है जिन्होंने १९४२ के स्वंतंत्रता संग्राम में अपना बलिदान दिया है। हम यहाँ जाती विशेष की बात नहीं करेंगे लेकिन जितने भी शहीदों का नाम हम जानते है सबने अपना अपना योगदान दिया है भारतीय स्वंतंत्रता संग्राम में तो हमारे समुदाय से शहीद रामफल मंडल जी के बारे में कही कोई जानकारी सार्वजानिक रूप से उप्लब्ध नहीं है। इसीलिए हम सबको आगे आना होगा तभी हम उन्हें वो स्थान दिला पाएंगे जिनके वे हक्दार है। सांस्कृतिक क्रांति से पूरा समाज समृध होता है पैसे से एक या दो पीढ़ी का सुधार हो सकता है लेकिन सामाजिक और सांस्कृतिक क्रांति से पूरा समाज समृध होता है और हमें उसी को ध्यान रखकर आगे बढ़ना होगा।

 

इसीलिए हम आप सभी से आग्रह करते है की आप सभी जहाँ भी जैसे है किसी ना किसी तरह से समाज को समृध बनाने में अपना अपना योगदान अवश्य करे।

Like to share it

शहीद रामफल मंडल शहादत दिवस

अमर शहीद रामफल मंडल शहादत दिवस २३ अगस्त २०१७

अमर शहीद रामफल मंडल

अमर शहीद रामफल मंडल शहादत दिवस २३ अगस्त २०१७ को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश और विदेशो में अलग अलग जगहों जैसे मुंबई, बंगलौर, सिलवासा, गुरुग्राम, श्रीगंगानगर, सूरत, राजनगर, सुपौल, मुंगेर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर, सिवान, गुवाहाटी, सेलांगर(मलेशिया), नेपाल में अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ बिहार प्रदेश के तत्वाधान में समस्त धानुक समाज द्वारा अमर शहीद रामफल मंडल जी का शहादत समारोह मनाया गया कार्यकारी दिवस होने के वावजूद जिसमे हजारो की संख्या में लोगो ने भाग लेकर अपने आप को इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनाया और सभी ने महान क्रांतिकारी शहीद रामफल मंडल जी के तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर महान क्रांतिकारी बिहारी सपूत को याद किया।
 
समस्त धानुक समाज ने एक स्वर में सरकार से मांग किया की उनके नाम पर डाक टिकट जारी कर उनको शहीद से सम्मानित करे। इसके बारे में धानुक समाज से जो बन पड़ेगा आगे की लड़ाई जारी रखने के और भी उपाय खोजे जायेंगे ताकि सरकार तक अभी तक उपेक्षित महान क्रांतिकारी अमर शहीद रामफल मंडल को शहीद का दर्जा दिलाया जा सके।
  
नीचे कुछ समाचार पत्रों और ऑनलाइन वेबसाइट के लिंक है जो उनके बारे में समय समय पर विस्तार से छापा गया है:
https://www.youtube.com/watch?v=me4iKrrNEso
http://www.sudarshannews.com/category/religion/know-about-warrior-ramfal-mandal-of-bihar
http://www.jagran.com/bihar/siwan-shaadat-day-of-manega-shaheed-ramphal-mandal23-16572161.html
http://hi.wiki.hancel.net/wiki/श्रेणी:स्वतंत्रता_सेनानी
http://www.dhanuk.com/अमर-शहीद-रामफल-मंडल-शहादत/
http://www.dhanuk.com/first-martyr-current-bihar-ramphal-mandal/
http://www.dhanuk.com/अमर-शहीद-रामफल-मंडल-जी-की-ज/
https://www.bhaskar.com/news/BIH-PAT-HMU-MAT-latest-patna-news-020002-818390-NOR.html
https://hi.wikipedia.org/wiki/अमर_शहीद_रामफल_मंडल
http://www.prabhatkhabar.com/news/patna/story/489076.html
https://upclosed.com/people/martyr-ramphal-mandal/
JagritBihar
https://www.youtube.com/watch?v=7f_bEv53nBg
Sitamadhi Jagran
http://www.jagran.com/bihar/sitamarhi-16592636.html
http://www.prabhatkhabar.com/news/bhagalpur/story/391692.html
http://www.jagran.com/bihar/siwan-shaadat-day-of-manega-shaheed-ramphal-mandal23-16572161.html
http://www.jagran.com/bihar/munger-16591493.html
http://www.jagran.com/bihar/siwan-ramphal-manch-celebrates-martyrdom-day-16593710.html
  
कार्यक्रम से सम्बंधित कुछ तस्वीरें जो विभिन्न स्रोतों से हासिल की गयी:

[ngg_images source=”galleries” container_ids=”5″ display_type=”photocrati-nextgen_basic_thumbnails” override_thumbnail_settings=”0″ thumbnail_width=”120″ thumbnail_height=”90″ thumbnail_crop=”1″ images_per_page=”30″ number_of_columns=”0″ ajax_pagination=”0″ show_all_in_lightbox=”0″ use_imagebrowser_effect=”0″ show_slideshow_link=”0″ slideshow_link_text=”[Show as slideshow]” template=”default” order_by=”sortorder” order_direction=”ASC” returns=”included” maximum_entity_count=”500″]

फ़ोटो क्रेडिट: बिनोद बिहारी मंडल, डॉ भवेश मंडल, गोपाल मंडल, पंकज मंडल, कैलाश मंडल, महेश मंडल, दुर्गानंद मंडल, प्रभाकर मंडल, बलराम सिंह मंडल, अनिल मंडल, मुकेश मंडल, अमरेन्द्र प्रसाद, अमित मंडल, बिश्वेसर मंडल, विक्रम सिंह,नबल किशोर मंडल आदि

Like to share it

सामाजिक मंथन मुम्बई में

सामाजिक मंथन मुम्बई मेंदिनांक 24 अप्रैल 2016 दिन रविवार को मुम्बई के शिद्धि विनायक मंदिर गार्डन में मुम्बई समिति के अध्य्क्ष श्री सुरेन्द्र मंडल जी की अगुवाई में सामाजिक मंथन मुम्बई में एक मीटिंग रखी गयी जिसकी अध्यक्षता खुद अध्यक्ष महोदय श्री सुरेंदर जी ने की और उनमे सभी उपस्थित व्यक्तियों द्वारा समाज के हित में निम्नलिखित बातो पर चर्चा किया गया:
1. एकता
2. शिक्षा
3. दहेज़मुक्त समाज
4. सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में सामाजिक बदलाव।
इन चार मुद्दों को लेकर आज की मीटिंग में सभी उपस्थित लोगो द्वारा अपनी अपनी राय रखी गयी, जिनमे यह भी एक अहम् मुख्य बिंदु पर विचार किया गया की कैसे सामाजिक समरसता का विस्तार किया जाये। इसके लिए कुछ सदस्यों ने यह भी सुझाव दिया की क्यों ना हम एक पम्पलेट छपवाये जिसमे हमारे मुख्य मुद्दे दर्शित हो और उनलोगो तो यह पहुंचाए जो वाकई में समाज का भला चाहते है और साथ साथ एक सहयोग राशि के नाम पर शुरू की गयी जो सभी सदस्यों को स्वेक्षा से देने को कहा जाये और किसी भी सामाजिक रूप में इन पैसो का उपयोग किया जाये जैसे गाँव में स्कूली बच्चों को मुफ़्त किताब, ड्रेस, या उन गरीब जिनको इलाज़ की सख्त आवश्यकता है उन्हें आर्थिक मदद मुहैया कराया जाये ताकि समाज हमारे द्वारा किये गए कार्यो को ध्यान में रखे और हमे हमारे मुहीम में और लोगो की सहायता प्राप्त हो सके।

धन्यवाद।

Like to share it

Like Us

आज भी ये बच्चें इतनी मेहनत सिर्फ और सिर्फ शिक्षा पाने के लिए कर रहे है।क्या ये महानगरों के निजी विद्यालयों के स्मार्ट क्लासेज में पढ़ने वाले बच्चों से कर पाएंगे? सोचियेगा जरूर? #धानुक #धानुकसमाज #धानुकजाति #Dhanuk #dhanukसमाज ...
View on Facebook (opens in a new tab)
#धानुकजाति में एकता #धानुकसमाज #धानुक #Dhanuk #dhanuksamaj #धानुक_जाति ...
View on Facebook (opens in a new tab)
लेख - १० दिनांक: १७ सितम्बर २०२६शीर्षक: "सामाजिक एकता हमारी सबसे बड़ी सामूहिक शक्ति" मैं ऐसे लेख की श्रृंखला लेकर आ रहा हूँ जो 'धानुक समाज के नाम आत्ममंथन' के नाम से होगी। पढ़ने के लिए मुझे फॉलो करें। #शशिधरकुमार #धानुकजाति #धानुकसमाज #धानुक #Dhanuk #dhanuksamaj #धानुक_जाति ...
View on Facebook (opens in a new tab)

Follows Us

Sharp Edge: We now live in an India where talk of justice is momentary and transient. Arrests are no more than photo opportunities. The guilty have no fear
Politically connected goondas can openly brag about assaulting people secure in the knowledge that they will soon get bail

लेख - १०
दिनांक: १७ सितम्बर २०२६
शीर्षक: "सामाजिक एकता हमारी सबसे बड़ी सामूहिक शक्ति"
मैं ऐसे लेख की श्रृंखला लेकर आ रहा हूँ जो 'धानुक समाज के नाम आत्ममंथन' के नाम से होगी। पढ़ने के लिए मुझे फॉलो करें। #शशिधरकुमार #धानुकजाति #धानुकसमाज #धानुक #Dhanuk #dhanuksamaj #धानुक_जाति

3

Ashneer Grover:
🗣️ “If I transfer ₹1 lakh to my friend through UPI, or pay ₹3,000 using a QR code, the cost of running the system is the same.

> So, if I transfer ₹1 lakh to my friend, nobody makes money from it.

But if I pay ₹2,500 to a small shopkeeper, the government

अश्नीर ग्रोवर अनुसार-पिछले 14 साल में एकमात्र उपलब्धि थी UPI

Follow Us

Youtube Feeds

Instagram Feeds