A leading caste in Bihar & Jharkhand

Posts Tagged Ramphal Mandal

अमर शहीद रामफल मंडल जी की प्रतिमा

अमर शहीद रामफल मंडल

अमर शहीद रामफल मंडल

दिनांक २९ अक्टूबर २०१७ को सीतामढ़ी के बाजपटटी में अमर शहीद रामफल मंडल जी की प्रतिमा पर सेंकडो की संख्या में उपस्थित होकर धानुक बंधुओ ने माल्यार्पण किया और उनका आशीर्वाद लिया तथा संकल्प किया की अब उनकी उपेक्षा को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और सरकार को उन्हें शहीद का दर्जा देना ही पड़ेगा। इसमें खासकर सोशल मीडिया के जितने भी भाई बंधू अमर शहीद रामफल मंडल जी के नाम का प्रचार प्रसार कर रहे है उनका योगदान सराहनीय रहा और पूरा धानुक समाज उन सभी सोशल मीडिया के मित्रो को आभार व्यक्त करता है जिससे यह कार्यक्रम सफल हो सका। जिसमे पुरे देश के अलग अलग क्षेत्रो में अपने अपने काम के सिलसिले में बाहर रहने वाले धानुक भाइयो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उन सभी को साधुवाद और आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में सांस्कृतिक तौर पर एकता की मिसाल कायम करने में मदद मिलेगी। उन सबसे अलग स्थानीय तौर पर जितने भी धानुक समाज के लोग है जो किसी ना किसी तौर पर अमर शहीद रामफल मंडल जो को गुमनामी के दौर से निकालकर समाज के सामने लाये है उनका भी योगदान सराहनीय रहा और इसके लिए उन सभी भाइयो का धन्यवाद।

 

इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगो में प्रमुखता से अ.भा.धा.उ.म. के मधुबनी जिला के उपाध्यक्ष से श्री उमानाथ मंडल और युवा विद्यासागर मंडल और मधुबनी जिला से आये सभी धानुक बंधू, दरभंगा से सुशील मंडल और मधवापुर प्रखंड अध्यक्ष श्री परशुराम मंडल जी उनके साथी, दिल्ली से आये बिश्वेसर मंडल, किसन मंडल, देव मंडल, श्याम सुन्दर मंडल उनके साथी आदि, सूरत से आये रवि मंडल, कमलेश मंडल, राजू मंडल, अनिल मंडल, कामेश्वर मंडल, गुड्डू मंडल और उनके साथी आदि तथा सीतामढ़ी से आये गणेश मंडल, नागेन्द्र मंडल, जगदीश मंडल, दीपू मंडल, अशोक मंडल, श्रवण मंडल, गोविन्द मंडल और उनके साथी आदि लोगो ने इस माल्यार्पण कार्यक्रम हिस्सा लिया।

 

सभी साथियो से अनुरोध है की धानुक संपर्क में लगे रहिये और लोगो के बताते रहिये की हमारा भी स्वर्णिम इतिहास है। हमारे बाजुओ में ताकत थी और रहेगी हमारी लेखनी में ताकत थी और रहेगी। इसीलिए इस बात को जितना फैला सकते है फैलाये यही आप सभी से निवेदन है|

 

अंत में कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा इस संकल्प के साथ ली गयी की सरकार के साथ संघर्ष जारी रहेगा तबतक जबतक उनको शहीद का दर्जा नहीं दे दिया जाता है और उनके नाम पर डाक टिकट जारी नहीं कर दिया जाता है।

 

बाद में अमर शहीद रामफल मंडल जी के गाँव जाकर उनके परिवार के कुछ सदस्य जैसे राम विनोद मंडल, अमीरी मंडल तथा सुखारी मंडल आदि से मिलकर तात्कालिक स्थिति के बारे में जानकारी ली गयी। गाँव वालों से बात करने के बाद पता चला की गाँव के लोगो की मांग जो वर्षो से चली आ रही है की गाँव में उनके नाम पर एक स्मृति भवन की मांग को सरकार से मांग पूरी नहीं हुई है। 

अलग अलग जगहों पर धानुक संपर्क के द्वारा लोगो में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है उन सभी की तारीफ़ की जानी चाहिए प्रमुखता से अगर नाम लिया जाए तो दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, मधुबनी, दरभंगा, कटिहार, सहरसा, सुपौल, पूर्णियां, मधेपुरा, पटना, खगड़िया, लखीसराय, भागलपुर, मुंगेर, छपरा, सिवान, सीतामढ़ी, सूरत श्रीगंगानगर, मुंबई, पुणे, बैंगलोर आदि|

[ngg_images source=”galleries” container_ids=”6″ display_type=”photocrati-nextgen_basic_thumbnails” override_thumbnail_settings=”0″ thumbnail_width=”120″ thumbnail_height=”90″ thumbnail_crop=”1″ images_per_page=”30″ number_of_columns=”0″ ajax_pagination=”0″ show_all_in_lightbox=”0″ use_imagebrowser_effect=”0″ show_slideshow_link=”0″ slideshow_link_text=”[Show as slideshow]” template=”default” order_by=”sortorder” order_direction=”ASC” returns=”included” maximum_entity_count=”500″]
Like to share it

शहीद रामफल मंडल शहादत दिवस

अमर शहीद रामफल मंडल शहादत दिवस २३ अगस्त २०१७

अमर शहीद रामफल मंडल

अमर शहीद रामफल मंडल शहादत दिवस २३ अगस्त २०१७ को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश और विदेशो में अलग अलग जगहों जैसे मुंबई, बंगलौर, सिलवासा, गुरुग्राम, श्रीगंगानगर, सूरत, राजनगर, सुपौल, मुंगेर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर, सिवान, गुवाहाटी, सेलांगर(मलेशिया), नेपाल में अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ बिहार प्रदेश के तत्वाधान में समस्त धानुक समाज द्वारा अमर शहीद रामफल मंडल जी का शहादत समारोह मनाया गया कार्यकारी दिवस होने के वावजूद जिसमे हजारो की संख्या में लोगो ने भाग लेकर अपने आप को इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनाया और सभी ने महान क्रांतिकारी शहीद रामफल मंडल जी के तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर महान क्रांतिकारी बिहारी सपूत को याद किया।
 
समस्त धानुक समाज ने एक स्वर में सरकार से मांग किया की उनके नाम पर डाक टिकट जारी कर उनको शहीद से सम्मानित करे। इसके बारे में धानुक समाज से जो बन पड़ेगा आगे की लड़ाई जारी रखने के और भी उपाय खोजे जायेंगे ताकि सरकार तक अभी तक उपेक्षित महान क्रांतिकारी अमर शहीद रामफल मंडल को शहीद का दर्जा दिलाया जा सके।
  
नीचे कुछ समाचार पत्रों और ऑनलाइन वेबसाइट के लिंक है जो उनके बारे में समय समय पर विस्तार से छापा गया है:
https://www.youtube.com/watch?v=me4iKrrNEso
http://www.sudarshannews.com/category/religion/know-about-warrior-ramfal-mandal-of-bihar
http://www.jagran.com/bihar/siwan-shaadat-day-of-manega-shaheed-ramphal-mandal23-16572161.html
http://hi.wiki.hancel.net/wiki/श्रेणी:स्वतंत्रता_सेनानी
http://www.dhanuk.com/अमर-शहीद-रामफल-मंडल-शहादत/
http://www.dhanuk.com/first-martyr-current-bihar-ramphal-mandal/
http://www.dhanuk.com/अमर-शहीद-रामफल-मंडल-जी-की-ज/
https://www.bhaskar.com/news/BIH-PAT-HMU-MAT-latest-patna-news-020002-818390-NOR.html
https://hi.wikipedia.org/wiki/अमर_शहीद_रामफल_मंडल
http://www.prabhatkhabar.com/news/patna/story/489076.html
https://upclosed.com/people/martyr-ramphal-mandal/
JagritBihar
https://www.youtube.com/watch?v=7f_bEv53nBg
Sitamadhi Jagran
http://www.jagran.com/bihar/sitamarhi-16592636.html
http://www.prabhatkhabar.com/news/bhagalpur/story/391692.html
http://www.jagran.com/bihar/siwan-shaadat-day-of-manega-shaheed-ramphal-mandal23-16572161.html
http://www.jagran.com/bihar/munger-16591493.html
http://www.jagran.com/bihar/siwan-ramphal-manch-celebrates-martyrdom-day-16593710.html
  
कार्यक्रम से सम्बंधित कुछ तस्वीरें जो विभिन्न स्रोतों से हासिल की गयी:

[ngg_images source=”galleries” container_ids=”5″ display_type=”photocrati-nextgen_basic_thumbnails” override_thumbnail_settings=”0″ thumbnail_width=”120″ thumbnail_height=”90″ thumbnail_crop=”1″ images_per_page=”30″ number_of_columns=”0″ ajax_pagination=”0″ show_all_in_lightbox=”0″ use_imagebrowser_effect=”0″ show_slideshow_link=”0″ slideshow_link_text=”[Show as slideshow]” template=”default” order_by=”sortorder” order_direction=”ASC” returns=”included” maximum_entity_count=”500″]

फ़ोटो क्रेडिट: बिनोद बिहारी मंडल, डॉ भवेश मंडल, गोपाल मंडल, पंकज मंडल, कैलाश मंडल, महेश मंडल, दुर्गानंद मंडल, प्रभाकर मंडल, बलराम सिंह मंडल, अनिल मंडल, मुकेश मंडल, अमरेन्द्र प्रसाद, अमित मंडल, बिश्वेसर मंडल, विक्रम सिंह,नबल किशोर मंडल आदि

Like to share it

First Martyr from current Bihar Ramphal Mandal

First Martyr of Bihar Ramphal Mandal

First Martyr Ramphal Mandal

First Martyr of Bihar Ramphal Mandal

First Martyr of Bihar Ramphal Mandal who has been executed by british government in Bhagalpur jail with case no: 473/42 on 23rd August 1943

Name – Martyr Ramphal Mandal
Father – Gokhul Mandal
Parents – Garbi Mandal
Wife – Jagapatiya Devi
Birth – 6 August 1924
Gram + Post – Madhurapura
Station – Bajapatti
District – Sitamarhi
State – Bihar
Accused – The British Government on 24 August 1942, murder of then Sitamarhi Bazapatti SDO Hardeep Narayan Singh, a police inspector Ramamurthy Jha, Havaldaar Shyamlal Singh and peon Darabesi Singh cut by garasa.
Capture – Bhagalpur Central Jail
Case number – 473/42
Case hearing – Hon C. R Saini Court Bhagalpur
The date of execution – August 23, 1943, Bhagalpur central jail
Wedding – 16 years of age
Martyr – 19 years of age
Prison life – 11 months
Arrest Date – 1 September 1942 and bring to Sitamarhi jail
Shift Date – 5 September 1942 Bhagalpur Central Jail from Sitamarhi Jail
Bihar Pradesh Congress Committee discussed on dated 15 July regarding the murder case of SDO, inspector and other police personnel by Ramphal Mandal and the other.

Like to share it

Address

Bihar, Jharkhand, West Bengal, Delhi, Madhya Pradesh, Uttar Pradesh, Haryana, Rajasthan, Gujrat, Punjab, India
Phone: +91 (987) 145-3656