धनुर्धर जाति

Daily archive for September 13, 2016

महिला सशक्तिकरण और उसके उपाय

महिला सशक्तिकरण और उसके उपाय

महिला सशक्तिकरण और उसके उपाय

१. ‘महिला सशक्तिकरण‘ के बारे में जानने से पहले हमें ये समझ लेना चाहिये कि हम ‘सशक्तिकरण’ से क्या समझते है। ‘सशक्तिकरण’ से तात्पर्य किसी व्यक्ति की उस क्षमता से है जिससे उसमें ये योग्यता आ जाती है जिसमें वो अपने जीवन से जुड़े सभी निर्णय स्वयं ले सके। महिला सशक्तिकरण में भी हम उसी क्षमता की बात कर रहे है जहाँ महिलाएँ परिवार और समाज के सभी बंधनों से मुक्त होकर अपने निर्णयों की निर्माता खुद हो।

 

२. अपनी निजी स्वतंत्रता और स्वयं के फैसले लेने के लिये महिलाओं को अधिकार देना ही महिला सशक्तिकरण है। परिवार और समाज की हदों को पीछे छोड़ने के द्वारा फैसले, अधिकार, विचार, दिमाग आदि सभी पहलुओं से महिलाओं को अधिकार देना उन्हें स्वतंत्र बनाने के लिये है। समाज में सभी क्षेत्रों में पुरुष और महिला दोनों को लिये बराबरी में लाना होगा । देश, समाज और परिवार के उज्जवल भविष्य के लिये महिला सशक्तिकरण बेहद जरुरी है। महिलाओं को स्वच्छ और उपयुक्त पर्यावरण की जरुरत है जिससे कि वो हर क्षेत्र में अपना खुद का फैसला ले सकें चाहे वो स्वयं देश, परिवार या समाज किसी के लिये भी हो। देश को पूरी तरह से विकसित बनाने तथा विकास के लक्ष्य को पाने के लिये एक जरुरी हथियार के रुप में हैें।

 

३. जैसा कि हम सभी जानते है कि भारत एक पुरुषप्रधान समाज है जहाँ पुरुष का हर क्षेत्र में दखल है और महिलाएँ सिर्फ घर-परिवार की जिम्मेदारी उठाती है साथ ही उनपर कई पाबंदीयाँ भी होती है। भारत की लगभग 50 प्रतिशत आबादी केवल महिलाओं की है मतलब, पूरे देश के विकास के लिये इस आधी आबाधी की जरुरत है जो कि अभी भी सशक्त नहीं है और कई सामाजिक प्रतिबंधों से बंधी हुई है। ऐसी स्थिति में हम नहीं कह सकते कि भविष्य में बिना हमारी आधी आबादी को मजबूत किये हमारा देश विकसित हो पायेगा। अगर हमें अपने देश को विकसित बनाना है तो ये जरुरी है कि सरकार, पुरुष और खुद महिलाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाये।

 

४. महिलाओं की समस्याओं का उचित समाधान करने के लिये महिला आरक्षण बिल-108वाँ संविधान संशोधन का पास होना बहुत जरुरी है ये संसद में महिलाओं की 33% हिस्सेदारी को सुनिश्चित करता है। दूसरे क्षेत्रों में भी महिलाओं को सक्रिय रुप से भागीदार बनाने के लिये कुछ प्रतिशत सीटों को आरक्षित किया गया है। सरकार को महिलाओं के वास्तविक विकास के लिये पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों में जाना होगा और वहाँ की महिलाओं को सरकार की तरफ से मिलनेवाली सुविधाओं और उनके अधिकारों से अवगत कराना होगा जिससे उनका भविष्य बेहतर हो सके। महिला सशक्तिकरण के सपने को सच करने के लिये लड़िकयों के महत्व और उनकी शिक्षा को प्रचारित करने की जरुरत है।

 

५. महिला सशक्तिकरण में ये ताकत है कि वो समाज और देश में बहुत कुछ बदल सकें। वो समाज में किसी समस्या को पुरुषों से बेहतर ढ़ंग से निपट सकती है। वो देश और परिवार के लिये अधिक जनसंख्या के नुकसान को अच्छी तरह से समझ सकती है। अच्छे पारिवारिक योजना से वो देश और परिवार की आर्थिक स्थिति का प्रबंधन करने में पूरी तरह से सक्षम है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाएँ किसी भी प्रभावकारी हिंसा को संभालने में सक्षम है चाहे वो पारिवारिक हो या सामाजिक।

 

६. महिला सशक्तिकरण की जरुरत इसलिये पड़ी क्योंकि प्राचीन समय से भारत में लैंगिक असमानता थी और पुरुषप्रधान समाज था। महिलाओं को उनके अपने परिवार और समाज द्वार कई कारणों से दबाया गया तथा उनके साथ कई प्रकार की हिंसा हुई और परिवार और समाज में भेदभाव भी किया गया ऐसा केवल भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी दिखाई पड़ता है। महिलाओं के लिये प्राचीन काल से समाज में चले आ रहे गलत और पुराने चलन को नये रिती-रिवाजों और परंपरा में ढ़ाल दिया गया था। भारतीय समाज में महिलाओं को सम्मान देने के लिये माँ, बहन, पुत्री, पत्नी के रुप में महिला देवियो को पूजने की परंपरा है लेकिन इसका ये कतई मतलब नहीं कि केवल महिलाओं को पूजने भर से देश के विकास की जरुरत पूरी हो जायेगी। आज जरुरत है कि देश की आधी आबादी यानि महिलाओं का हर क्षेत्र में सशक्तिकरण किया जाए जो देश के विकास का आधार बनेंगी।

 

७. निष्कर्ष – भारतीय समाज में सच में महिला सशक्तिकरण लाने के लिये महिलाओं के खिलाफ बुरी प्रथाओं के मुख्य कारणों को समझना और उन्हें हटाना होगा जो कि समाज की पितृसत्तामक और पुरुष प्रभाव युक्त व्यवस्था है। जरुरत है कि हम महिलाओं के खिलाफ पुरानी सोच को बदले और संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों में भी बदलाव लाये।

Like to share it

Like Us

ग्रुप बहुत हैं, संवाद कहाँ है? समाज का आत्ममंथनwww.dhanuk.com/social-groups-sarthak#धानुकसमाज #Dhanuk #dhanuksamaj #धानुक #धानुकजाति #धानुकसमाज ...
View on Facebook (opens in a new tab)
लेख - १३ दिनांक: ०८ अक्टूबर २०२६शीर्षक: "पुस्तकालय आंदोलन ज्ञान तक सबकी पहुँच" मैं ऐसे लेख की श्रृंखला लेकर आ रहा हूँ जो 'धानुक समाज के नाम आत्ममंथन' के नाम से होगी। पढ़ने के लिए मुझे फॉलो करें। #शशिधरकुमार #धानुकजाति #धानुकसमाज #धानुक #Dhanuk #dhanuksamaj #धानुक_जाति ...
View on Facebook (opens in a new tab)
www.youtube.com/watch?v=mhoKnAhIy4c🇮🇳 धानुक जाति Weekly Update | 27 सितंबर – 3 अक्टूबर 2026इस सप्ताह की महत्वपूर्ण खबरों में 2 अक्टूबर — गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती, शिक्षा, छात्रवृत्ति, OBC/EBC/DNT विद्यार्थियों के अवसर, युवा, रोजगार, सरकारी योजनाओं और आर्थिक स्वावलंबन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं। इस वीडियो में हम केवल खबरें नहीं बता रहे, बल्कि यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इन खबरों का धानुक जाति के विद्यार्थियों, युवाओं, नौकरी तलाशने वालों और परिवारों के लिए क्या अर्थ है।🇮🇳 इस सप्ताह के प्रमुख विषय🔹 2 अक्टूबर — गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंतीसत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और आत्मनिर्भरता के मूल्यों पर विशेष संदेश।🔹 NMMSS Scholarshipविद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति और आवेदन की महत्वपूर्ण जानकारी।🔹 PM-YASASVIOBC, EBC और DNT विद्यार्थियों के लिए शिक्षा से जुड़े अवसर।🔹 युवा और सामाजिक जागरूकतायुवाओं को नशे से दूर रखने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने से जुड़े प्रयास।🔹 Yuva Sangamयुवा सहभागिता, अनुभव और भारत के विभिन्न हिस्सों से जुड़ने के अवसर।🔹 रोजगार और आर्थिक स्वावलंबनसरकारी योजनाओं, कौशल, उद्यमिता और आर्थिक अवसरों से जुड़ी जानकारी।🔹 Job AlertSahitya Akademi, Railway और SSC से संबंधित महत्वपूर्ण भर्ती अपडेट।🎓 Student Cornerविद्यार्थियों के लिए इस सप्ताह की उपयोगी जानकारी और क्या कदम उठाना चाहिए।💡 Dhanuk Perspectiveकिसी भी सरकारी योजना या अवसर का लाभ लेने के लिए केवल Forward पर भरोसा न करें।Official Source पढ़ें, Eligibility समझें और समय सीमा से पहले आवेदन करें।✅ This Week's Action Pointइस सप्ताह कम-से-कम एक सरकारी योजना, छात्रवृत्ति या रोजगार अवसर की Official Notification स्वयं पढ़ें और परिवार/मित्रों तक सही जानकारी पहुंचाएं।📌 महत्वपूर्ण:इस वीडियो में दी गई जानकारी के साथ संबंधित स्रोतों को वीडियो में On-Screen Source के रूप में दिखाया गया है। किसी भी आवेदन से पहले संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट/Notification अवश्य जांचें।Dhanuk Samaj का उद्देश्य:शिक्षा • जागरूकता • रोजगार • सामाजिक सुधार • आर्थिक स्वावलंबन📺 YouTube: DhanukSamaj🌐 Website: dhanuk.com#dhanuksamaj #धानुकजाति #dhanukweeklyupdate #OBC #scholarship #jobs #GovernmentSchemes #youth #education #GandhiJayanti #ShastriJayanti #employment #Dhanuk ...
View on Facebook (opens in a new tab)

Follows Us

ग्रुप बहुत हैं, संवाद कहाँ है? समाज का आत्ममंथन
https://www.dhanuk.com/social-groups-sarthak#धानुकसमाज

#Dhanuk #dhanuksamaj #धानुक #धानुकजाति #धानुकसमाज

*BREAKING NEWS

*RSS ने एक संगठन के तौर पर आज़ादी की लड़ाई में भाग नहीं लिया - संगीत रागी*

*बाकी सत्य यही है कि श्यामा प्रसाद जी ने भारत छोड़ो आंदोलन को कुचलने के लिए पत्र लिखा था!*

*इसके बाद पत्रकार ने दलाल प्रोफेसर संगीत रागी का जबरदस्त उपचार कर डाला!*

*इतिहास गवाह है,

For All inbound arrivals to Delhi-DELHI airport has asked airlines to provide passenger manifests 48 hours in advance, sources said. The move obviously linked to protest against CEC #GyaneshKumar.

>ब्रो का नाम रामसाखेंद्र द्विवेदी है ,
>ब्रो की मप्र के मैहर जिले के ग्राम करही स्कूल में पोस्टिंग हुई हैं ,
>ब्रो अब यहां के नए प्रधानाध्यापक है ,
>ब्रो प्रिंसिपल ऑफिस को पानी से पवित्र कर रहे हैं ,
>ब्रो ऐसा इसलिए कर रहे है क्योंकि यहां पहले दलित शिक्षिका पदस्थ रही है,
>ब्रो

Follow Us

Youtube Feeds

Instagram Feeds