धानुक समाज 35 सालो से एक ही मांग कर रहा है हमे बांकी राज्यों की तरह बिहार में भी ST में शामिल किया जाये। बार बार कोशिशो के बावजूद ना तो पिछली सरकार और ना ही मौजूदा सरकार के मुख्यमंत्री माननीय नितीश जी की सरकार ने इसके बाबत कोई आश्वाशन दिया है। इसके लिए धानुक समाज संघर्ष करेगा और अपना हक़ ले के रहेगा। अब धानुक समाज ने फैसला कर लिया है चाहे जैसे हो हमे अपने हक़ की लड़ाई लड़नी ही है और लड़ेंगे इसी बाबत धानुक समाज के सभी सम्मानित सदस्यों ने फैसला लिया है की देश के कुछ शहरो में इसके लिए बैठक आयोजित हो रही है ताकि 29 जनवरी 2016 को दरभंगा में एक बड़ी बैठक होगी जिसमे आगे की रणनीति तय की जायेगी। धानुक समाज आंदोलन करेगा।
उससे पहले दिल्ली और मुम्बई में भी धानुक समाज के बिछड़े हुए लोगो को एक साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है जिससे इस आंदोलन को बल मिल सके। कृपया ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हो अपने अपने विचारो से अवगत कराये।
हल्ला बोल धानुक समाज की जय हो।
कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे लिखे नंबरो पर संपर्क करें:
दिल्ली
श्री भुवन जी – 08802705509
श्री बजरंग जी – 08010015256
मुम्बई
श्री भोला जी – 09890170266
दरभंगा
श्री शैलेंद्र मंडल
बिहार प्रदेश अध्यक्ष
अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ
मोबाइल: + 91-9304591722




