धनुर्धर जाति

धानुक समाज का आंदोलन

धानुक समाज का आंदोलनधानुक समाज का आंदोलन – सभी धानुक समाज के समाजसेवियों को हार्दिक बधाई कल सम्पन्न हुए एक दिवसीय महासम्मेलन के लिए। जो आ पाये उनका हार्दिक अभिनन्दन, जो नहीं आ पाये किसी कारणवश उनको आगे आने वाले आंदोलन के लिए हार्दिक शुभकामना।

 

कल कार्यकर्ताओं द्वारा उठाये गए मुद्दों को लेकर समाज के सभी समाजसेवियों की एक मत से यही राय रही की इस आंदोलन को हमे अपने समाज के निचले तबके तक ले जाना है जो इन सब बातो से वंचित है। हमे समाज के उस तीसरी जमात के लोगो को भी इस मुहीम का हिस्सा बनाना है जो कही छूट रहे है अपने सामाजिक सरकारो से। उनके उत्थान के लिये समाज के सभी बुद्धिजीवियों से आग्रह किया गया की आप सभी अपनी अपनी तरफ से कोशिश करे उन्हें आगे लाने की और उन्हें समाज के मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रेरित करे। धानुक समाज का पिछड़ापन ही उसकी बड़ी समस्या रही है लेकिन इसका मतलब यह नही है की हम अपने समाज को उसके हाल पर छोड़ कर आगे बढ़ जाये। जब तक हमारे समाज का हर एक व्यक्ति इस बात को नही समझ लेता तब तक हमे यह लड़ाई जारी रखनी है। हम आज तक ठगे गए है और हमे अपने समाज के अंदर बैठे विभीषण को पहचानना होगा और उन्हें अपने इस कार्य में बाधा पहुँचाने से रोकना होगा ताकि हम अपने समाज को आगे की पंक्ति में खड़ा देख पाये। हमारा उदेश्य ही यही है की हम अपने समाज में फैली भांति भांति के भ्रांतियों के वावजूद आगे बढ़े और उन्हें इनसे निजात दिला पाये।

 

पहले कब क्या हुआ किसने क्या किया हमे उनसे कोई सरोकार नहीं अगर किसी ने समाज के प्रति थोड़ा सा भी योगदान दिया है तो हमे उसके योगदान को भूलना भी नहीं चाहिए। हमे इन सब को भूल कर आगे बढ़ना है और हमें अपने समाज को आगे लाने के लिए जो भी करना पड़े करेंगे। ज़िन्दगी में हमेशा सब कुछ सही नहीं होता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं की हम आगे को सोचना बंद कर दे और हम व्यक्तिगत तौर पर करते भी नही है तो जब व्यक्तिगत तौर पर जिस बात को आगे नहीं बढ़ाते है उसे सामाजिक तौर पर क्यों बढ़ाये।

 

तो आप सभी महानुभावों से आग्रह है की आप अपने समाज के निचले तबके की ओर देखना शुरू करे और उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास करे हम जरूर कामयाब होंगे। रही बात हमारी जाती को बिहार में ST में शामिल करने की वो हमारा हक़ है जो हम लेकर रहेंगे।
जय धानुक जय भारत।

Like to share it
1 Comment
  1. ये सही राय है st का दर्जा पाना चाहिये बिहार धानुक समाज को कियु कि सभी राज्यो मे एक सामान होनि चाहिये बेबस्ता ईश लिये हम सभी धानुक समाज उन संघसंगठनका साथ है जो धानुक समाज का मद्दत करना चाहता है

Leave a Reply

 

Like Us

This message is only visible to admins.
Problem displaying Facebook posts. Backup cache in use.
Click to show error
Error: (#200) Provide valid app ID Type: OAuthException

Follows Us

कुछ वर्षों से हमारे उत्तर-भारतीय हिंदी समाज में एक 'धर्मात्मा', 'धर्म-प्रचारक' या 'धर्मगुरू' ये भी 'अवतरित' हुआ है! सोचिये, ऐसे तत्व समाज, धर्म और देश को कहां ले जाकर छोड़ेंगे!

“राम जी के पांच बाप थे”

- नॉन बायोलॉजिकल का छोटा भाई

लेख - १६
दिनांक: २९ अक्टूबर २०२६
शीर्षक: "भविष्य के सामाजिक नेतृत्व का निर्माण"
मैं ऐसे लेख की श्रृंखला लेकर आ रहा हूँ जो 'धानुक समाज के नाम आत्ममंथन' के नाम से होगी। पढ़ने के लिए मुझे फॉलो करें। #शशिधरकुमार #धानुकजाति #धानुकसमाज #धानुक #Dhanuk #dhanuksamaj #धानुक_जाति

4

Follow Us

Youtube Feeds

Instagram Feeds